Site icon Yashbharat.com

बारिश के मौसम में अपके बॉथरूम में भी कई तरह के कीड़े या गोचर आ जाए तो इन्हे भगाने के लिए अपनाए यह टिप्स

fc9bb4ddf0e9153039c72f3fccf7b8c51719664822873247 original

बारिश के मौसम में अपके बॉथरूम में भी कई तरह के कीड़े या गोचर आ जाए तो इन्हे भगाने के लिए अपनाए यह टिप्स

मानसून के दिनों में बाथरूम में गोजर दिखना एक आम समस्या है जो हर किसी को परेशान कर सकती है। यह न केवल घिनोने होते हैं बल्कि बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में बाथरूम में आने वाले गोजर से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान टिप्स को आप चाहे तो फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप बाथरूम में मौजूद गोजर से मिनटों में छुटकारा पाया जा सकता है।

बाथरूम की सफाई है जरूरी

बाथरूम की अगर आप सही तरीके से सफाई नहीं करते हैं तो भी बाथरूम में गोजर आ सकता है। साबुन का पानी और बाल जैसे चीजें अगर आप भी अपने बाथरूम में छोड़ देते हैं तो आपको इसकी सही तरीके से सफाई करनी चाहिए। इसलिए बाथरूम की हर कोने को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी होता है।

बारिश के मौसम में अपके बॉथरूम में भी कई तरह के कीड़े या गोचर आ जाए तो इन्हे भगाने के लिए अपनाए यह टिप्स

गोजर को भगाने के लिए क्या करें

बाजार में गोजर मारने वाली स्प्रे उपलब्ध होती हैं। इस स्प्रे को आप बाथरुम के नाली और बाथरूम के कोनों में डाल दें। इससे बाथरूम में गोजर नहीं आएगा।
रम रिफाइंड ऑयल, पानी का मिश्रण तैयार करें, इसके बाद स्प्रे बोतल की मदद से पूरे बाथरूम के कोनों में स्प्रे करें।
चूना और पानी को मिलाकर मोटा पेस्ट तैयार कर लें। इसे पूरे बाथरूम में लगा दें। इसके बाद बाथरूम में मौजूद गोजर भाग जाएगा।
इसके अलावा विनेगर और डेटॉल में मिलाकर पूरे बाथरूम में रात के समय डाल दें। सुबह आपको पानी की मदद से पूरे बाथरूम की सफाई करनी है।
इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने बाथरूम में गोजर की समस्या से निजात पा सकती हैं।

गोजर कैसे आता है

गोजर ज्यादातर बाथरूम की नाली से बाथरूम में आता है। अगर आपके घऱ में बाथरूम में नाली खुली है या उसमें जाली नहीं लगी है तो उससे आसानी से गोजर आपके बाथरूम में आ सकता है।

एक गोजर आने के बाद यह आपकी बाथरूम में तबाही मचा सकता है। ऐसे में खासकर मानसून के दिनों में बाथरूम में धूप आने की जगह छोड़नी चाहिए। साथ ही सप्ताह में दो बार बाथरूम की अच्छे तरीके से सफाई करनी चाहिए।

Exit mobile version