ICSE, ISC Result 2019: नतीजे हुए घोषित, ICSE में 98.54% और ICS में 98.06% हुए पास

न्‍यूज डेस्‍क। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE Class 10 Result 2019 और ISC Class 12 Result 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

ICSE का पास पर्सेटेंज 98.54 प्रतिशत रहा जो कि 0.3 प्रतिश पिछले साल से ज्यादा रहा। लड़कियों ने इस बार फिर बाजी मारी। ICSE भारत में सबसे अच्छा रिजल्ट वेस्टर्न रीजन में 99.76 प्रतिशत रहा। साउदर्न रीजन 99.73 प्रतिशत में, ईस्टर्न रीजन में 98.06 प्रतिशत और नॉर्थन रीजन में 97.87 प्रतिशत रहा। विदेश में ICSE का 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

ISC में कुल 86,730 स्टूडेंट्स बैठे थे। ISC में पास पर्सेंटेज 96.52 प्रतिशत रहा। पिछले साल के मुकाबले 0.31 प्रतिशत ज्यादा रहा।

इस साल पहली बार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं में कम्पार्टमेंट परीक्षा शुरू की।

इस साल करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में बैठे थे। इस साल ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थीं। ISC कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चली थी।
CISCE ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी थी कि ICSE और ISC 2019 Exam Result 7 मई को दोपहर 3 बजे जारी होंगे। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर यूट्यूब लाइव स्ट्रीम के जरिए अधिकारियों ने की।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट के साथ, ICSE Class 10 और ICS Class 2019 Exam Result काउंसिल के CAREERS पोर्टल और SMS के माध्यम से भी उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल, प्रिंसिपल के लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके काउंसिल के CAREERS पोर्टल पर लॉग इन करके रिजल्ट देख सकते हैं। एसएमएस के जरिए नतीजे जानने के लिए उन्हें ICSE टाइप कर सात नंबरों का यूनिक आईडी कोड 09248082883 नंबर पर भेजना होगा।

यदि स्टूडेंट्स अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे फिर से अपनी कॉपी को चेक कराने के लिए रिचेकिंग फॉर्म भर सकते हैं।7 मई से 13 मई 2019 तक रीचेकिंग के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करना होगा।

2018 में, CISCE बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए कुल 2,66,011 छात्र उपस्थित हुए, जिसमें से लगभग 1.84 लाख छात्र ICSE में बैठे थे। 2018 में, कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए पास प्रतिशत क्रमशः 98.51 और 96.21 प्रतिशत था।

Exit mobile version