दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को अगले पांच साल यानी 2019 से 2023 के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) जारी कर दिए हैं। इसके तहत मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अपनी शुरुआती सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।
आईसीसी ने बताया कि डब्ल्यूटीसी के तहत भारत वेस्टइंडीज में दो टेस्ट सीरीज खेलेगा। 15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक चलने वाली टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सत्र में नौ शीर्ष टीमें भाग लेंगी। वेस्टइंडीज सीरीज 2019 मे विश्व कप के बाद खेली जाएगी। इस दौरे में टेस्ट के अलावा भारत मेजबान टीम से तीन वनडे और इतने ही टी-20 भी खेलेगा। भारत इस साल के अंत में वेस्टइंडीज की मेजबानी भी करेगा, जिसमें चार टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 खेले जाएंगे।
विश्व चैंपियनशिप में अगला मुकाबला द. अफ्रीका से –
विश्व चैंपियनशिप में भारत का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिसकी वह तीन टेस्ट के लिए मेजबानी करेगा। यह सीरीज अक्टूबर 2019 में होगी, जिसके बाद बांग्लादेश दो टेस्ट और तीन टी-20 खेलने के लिए भारत का दौरा करेगा। चैंपियनशिप में इसके बाद भारत की अगली दो सीरीज 2020-21 में न्यूजीलैंड (दो टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया (चार टेस्ट) में होंगी। इसके बाद वह घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा।
माना जा रहा है कि चैंपियनशिप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होगा, हालांकि फाइनल में वे एक-दूसरे से भिड़ सकते हैं। भारत इस चैंपियनशिप में कुल 18 टेस्ट खेलेगा, जिसमें से 12 ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ होंगे।
भारत खेलेगा 200 से अधिक मैच –
इन पांच वर्षों में टीम इंडिया 200 से ज्यादा मैच खेलेगी जोकि किसी भी टीम से अधिक हैं। इस दौरान भारत 102 मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और आयरलैंड को छोड़कर टेस्ट खेलने वाली सभी टीमें भारत का दौरा करेंगी।
वनडे लीग में खेलेंगी 13 टीमें –
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के साथ ही वनडे लीग में विश्व क्रिकेट लीग चैंपियनशिप की विजेता नीदरलैंड्स के अलावा टेस्ट खेलने वाली सभी 12 टीमें हिस्सा लेंगी। वनडे लीग एक मई 2020 से शुरू होकर 31 मार्च 2022 तक चलेगी। भारत वनडे लीग में अपनी शुरुआत जून 2020 में श्रीलंका दौरे से करेगा। यह लीग 2023 के वनडे विश्व कप में क्वालीफायर का भी काम करेगी। इस लीग में शीर्ष सात में रहने वाली टीमें और मेजबान भारत 2023 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने कहा, ‘द्विपक्षीय क्रिकेट शुरू करना नई चुनौती नहीं है, लेकिन इस एफटीपी के जारी होने के साथ, हमारे सदस्यों को एक वास्तविक हल मिला है। इससे दुनिया भर के प्रशंसकों को लगातार क्रिकेट से जुड़े रहने का मौका मिलेगा।’
-
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: रेस में दो भारतीय दिग्गज, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच कड़ी टक्कर; सिकंदर रजा भी शामिल -
गुवाहाटी की उस सीक्रेट मीटिंग का सच: गोल्ड जिताने के बाद भी क्यों छिन गई हरमनप्रीत से कप्तानी? -
हरमनप्रीत कौर का कप्तानी से इस्तीफा: 14 साल के ऐतिहासिक सफर का अंत, 2025 वनडे विश्व कप और 8 बड़े खिताब दिलाए -
हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई भावनाएं -
रणजी ट्रॉफी 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में पृथ्वी शॉ बने महाराष्ट्र के कप्तान; सर्विसेज के खिलाफ संभालेंगे कमान -
India vs West Indies: सीरीज जीतने के बाद भारत और वेस्टइंडीज पर ICC का सख्त एक्शन, लगा भारी जुर्माना -
Hong Kong Sixes 2026: भुवनेश्वर कुमार बने भारतीय टीम के कप्तान, क्रुणाल पंड्या और नितीश राणा समेत IPL के बड़े स्टार्स शामिल -
IND vs WI T20I Series: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी एशियन गेम्स की ‘गोल्डन’ टीम, देखें पूरा शेड्यूल -
एशियन गेम्स 2026: अमन सहरावत ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में रचा इतिहास, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड; बेहद रोमांचक फाइनल में नॉर्थ कोरिया के पहलवान को दी मात -
ईशान किशन का टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा धमाका: एक साल में बनाए 1,000 रन; सूर्या के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय -
Asian Games 2026: भारत को मिला 19वां गोल्ड, पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदा; आखिरी ओवरों में पलटा मैच -
एशियन गेम्स 2026 (Final): टीम इंडिया के शिकंजे में पाकिस्तान; 12 ओवर के बाद स्कोर 97/3, क्रीज पर अयूब-हसन नवाज -
एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 211 रन का विशाल लक्ष्य; पाकिस्तानी डेब्यूडेंट का पहला ही ओवर बना शर्मनाक इतिहास -
एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान के सैम अयूब की ऐंठ पड़ी भारी, वैभव को छेड़ा तो अभिषेक शर्मा ने छक्के-चौकों से सिखाया सबक -
एशियन गेम्स 2026: भारत की पदकों की बौछार; आर्चरी में 5 गोल्ड, क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 का लक्ष्य -
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, महिलाओं के गोल्फ में भारत को मिला पहला गोल्ड; टीम इवेंट में जीता सिल्वर -
Asian Games 2026: हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, आखिरी मिनट में अभिषेक का ‘विनिंग गोल’ और गोल्ड मेडल मैच में एंट्री -
Asian Games 2026: भारत-पाक क्रिकेट महामुकाबले से पहले ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या गोल्ड मेडल मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? -
Asian Games 2026: ईशान किशन का तूफान और गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर भारत फाइनल में; सिल्वर पक्का, अब गोल्ड पर नजर -
IND vs WI: टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, नमन धीर को मिला मौका; वनडे टीम में भी हुआ बड़ा बदलाव
