ICAI CA Inter Result: सीए इंटरमीडिएट मई 2026 का रिजल्ट घोषित, शार्दुल शेखर बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
ICAI CA Inter Result: सीए इंटरमीडिएट मई 2026 का रिजल्ट घोषित, शार्दुल शेखर बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
ICAI CA Inter Result: सीए इंटरमीडिएट मई 2026 का रिजल्ट घोषित, शार्दुल शेखर बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एजुकेशन डेस्क: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate) मई 2026 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए देश भर के हजारों उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्सicai.nic.in/caresultऔरicai.org पर जाकर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
ये हैं देश के टॉप-3 होनहार (All India Toppers)
ICAI द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, इस बार के टॉपर्स में महाराष्ट्र और केरल के छात्रों ने बाजी मारी है:
रैंक (AIR)
उम्मीदवार का नाम
शहर
रोल नंबर
प्राप्त अंक
प्रतिशत
AIR 1
शार्दुल शेखर विचारे
डोंबिवली
429752
531/600
88.50%
AIR 2
अभिनव सतीश
कोच्चि
347607
530/600
88.33%
AIR 3
तीर्थ जैन
मुंबई
398213
519/600
86.50%
कैसा रहा इस बार का पास प्रतिशत (Pass Percentage)?
संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार अलग-अलग ग्रुप का पास प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा है:
ग्रुप-I: इस ग्रुप में कुल 91,237 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9,350 पास हुए। इसका पास प्रतिशत 10.25% रहा।
ग्रुप-II: ग्रुप-II की परीक्षा में 64,381 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 10,372 को सफलता मिली। इसका पास प्रतिशत 16.11% दर्ज किया गया।
दोनों ग्रुप (Both Groups): दोनों ग्रुप की कंबाइंड परीक्षा देने वाले 33,304 उम्मीदवारों में से 2,820 उम्मीदवार सफल रहे, जिससे कुल पास प्रतिशत 8.47% रहा।
मई में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं
संशोधित कार्यक्रम के तहत सीए इंटरमीडिएट के ग्रुप-I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई 2026 को आयोजित की गई थीं। वहीं, ग्रुप-II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई 2026 को संपन्न हुई थीं। इन परीक्षाओं में अकाउंटिंग, टैक्सेशन, लॉ, ऑडिटिंग, फाइनेंस और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों से ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के सवाल पूछे गए थे।