Latest

IAS Transfer In MP: Metro Rail के नए एमडी नीरज मंडलोई, विवेक पोरवाल बने जनसंपर्क आयुक्त; इन दो ADG, 13 IG और 18 DGI को मि‍लेगा प्रमोशन

...

IAS Transfer In MP: Metro Rail के नए एमडी नीरज मंडलोई, विवेक पोरवाल बने जनसंपर्क आयुक्त; इन दो ADG, 13 IG और 18 DGI को प्रमोशन मि‍लेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यकाल प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की जगह अब विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष सिंह का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव पोरवाल को आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पोरवाल के पास पहले से ही जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

मनीष सिंह का तबादला होने से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि डा. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले अपने प्रमुख सचिव को बदला था। प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को हटाकर राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव पदस्थ किया था।

दो एडीजी, 13 आइजी और 18 डीआइजी होंगे पदोन्नत

इसे भी पढ़ें-  ग्रोथ हार्मोन की कमी से नहीं रुका सनथ का जुनून, मंत्री ने की तारीफ

प्रदेश में दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), 13 महानिरीक्षक (आइजी) और 18 पुलिस उप महानिरीक्षकों (डीआइजी) के पदों की स्वीकृति दे दी है। इससे इन पदों पर अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। बता दें के इसके लिए पदोन्नति समिति की बैठक (डीपीसी) पहले ही हो चुकी है, पर पद सृजित नहीं होने के कारण पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। अब जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी हो जाएंगे। नए पदों में आठ सलेक्शन ग्रेड के भी शामिल हैं।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Related Articles

Back to top button