Site icon Yashbharat.com

आई लव मोहम्मद विवाद के बीच लखनऊ में लगे आई लव योगी और आई लव बुलडोजर पोस्टर

Screenshot 20250927 131002 Chrome

आई लव मोहम्मद विवाद के बीच लखनऊ में लगे आई लव योगी और आई लव बुलडोजर पोस्टर।उत्तर प्रदेश में इन दिनों ‘आई लव मोहम्मद’ मामला तूल पकड़ रहा है। कई शहरों से इसको लेकर प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं।

 

इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के नेता द्वारा राजधानी लखनऊ में कई जगह ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। यह होर्डिंग्स भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ के महासचिव अमित त्रिपाठी की तरफ से लगाई गई हैं। इसकी तस्वीरें सामने आईं तो सूबे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गईं।

दरअसल, विवाद की शुरुआत 9 सितंबर को हुई थी, जब कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बोर्ड लगाए गए। इस पर पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
https://twitter.com/i/status/1971784135590269373
मामले ने तूल पकड़ते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तक का ध्यान खींचा, जिन्होंने कहा था कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहना कोई अपराध नहीं है। धीरे-धीरे यह विवाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों से निकलकर उत्तराखंड और कर्नाटक तक फैल गया, जहां विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती देखने को मिली।
Exit mobile version