हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को अंजाने वाले वाले चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस चारों आरोपियों को उस स्थान पर ले गए थे, जहां उन्होंने दरिंदगी को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे यह समझना चाहते थे कि अपराध कैसे हुआ। वे सीन रिक्रिएट करना चाहते थे, तभी आरोपियों ने पुलिस के हथियार लेकर भागने की कोशिश की, इसके बाद उनका एनकाउंटर कर दिया गया।
Hyderabad Encounter Live: क्राइम सीन रिक्रिएट करने के बहाने हैदराबाद के आरोपियों को मौके पर ले गई थी पुलिस

