ऋतिक रोशन का नया OTT प्रोजेक्ट ‘Mess’, Amazon Prime Video संग दूसरा कोलैब
ऋतिक रोशन का नया OTT प्रोजेक्ट ‘Mess’, Amazon Prime Video संग दूसरा कोलैब
ऋतिक रोशन का नया OTT प्रोजेक्ट ‘Mess’, Amazon Prime Video संग दूसरा कोलैब, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video के साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस नए प्रोजेक्ट का नाम ‘Mess’ रखा गया है, जो एक कॉमेडी फिल्म होगी।\
19 मार्च से शुरू होंगी चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और सही तारीख
ऋतिक ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। यह फिल्म **प्राइम वीडियो, HRX और Soda Film Lab के सहयोग से बनाई जाएगी। फिल्म की कहानी कुछ चोरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे व्यक्ति के घर चोरी करने पहुंचते हैं, जिसे OCD (Obsessive Compulsive Disorder)*है।
इस फिल्म को ऋतिक रोशन अपने भाई ईशान रोशन के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ओरिजनल स्क्रीनप्ले पॉल सोटर ने लिखा है, जिसे हिंदी में कपिल सावंत ने अडॉप्ट किया है।
इससे पहले ऋतिक रोशन ने अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट ‘Storm’ की घोषणा की थी, जो एक थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में पार्वती तिरुवोथु और सबा आजाद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इस नए प्रोजेक्ट के साथ यह साफ हो गया है कि ऋतिक रोशन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं।








