जबलपुर के हनुमान ताल बाबा टोला में लड़की की लाश मिली थी

मामले की शुरुआत 4 अक्टूबर 2021 की सुबह से हुई। पुलिस को सूचना मिली की हनुमान ताल बाबा टोला में किसी लड़की की लाश पड़ी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी। 17 वर्षीय लड़की के परिवार जनों ने उनके पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र चौधरी पर लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रेप और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया।
मामले में यू-टर्न तब आया जब पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ मारपीट की जानकारी दी गई थी। उसकी पीठ और पैरों में चोट के निशान थे। पीएम रिपोर्ट में यह भी बताया कि लड़की के साथ रेप नहीं हुआ है बल्कि गलत मत कर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने जब लड़की के पिता के हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बता दी।
पुलिस का कहना है कि 3 अक्टूबर की रात लड़की पड़ोसी के साथ थी। तभी लड़की की मां ने दोनों को देख लिया। उसने शोर मचाया तो पिता की नींद खुल गई।
इसी दौरान गुस्से में मारपीट के बाद पिता ने लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर पुलिस के पास पड़ोसी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने पहुंच गया और बताया कि रेप हो जाने के कारण उसकी लड़की ने आत्महत्या कर ली है।