Site icon Yashbharat.com

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सम्मान सह संगोष्ठी का आयोजन

Picsart 26 05 08 16 22 30 013

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सम्मान सह संगोष्ठी का आयोजन

कटनी। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज पीएमसीओई शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा “सम्मान सह संगोष्ठी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

आज के कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में कटनी मुड़वारा के विधायक संदीप जायसवाल रहें.कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा,अभिनंदन शर्मा मोनू शर्मा सचिव भारतीय रेड क्रॉस समिति कटनी, एम.जे.एस. लाम्बा, गोविंद सचदेवा, महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिनंदन शर्मा मोनू ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक संदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और नशा मुक्ति केवल सरकारी विषय नहीं बल्कि सामाजिक आंदोलन हैं। यदि समाज जागरूक होगा तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा। आज जिस तेजी से जल स्रोत समाप्त हो रहे हैं और पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, वह चिंता का विषय है। हमें अपने दैनिक जीवन में जल बचाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। रेड क्रॉस जैसी संस्थाएं समाज में सेवा, मानवता और जागरूकता का संदेश देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं, जो वास्तव में प्रेरणादायक है। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और नशा मुक्ति केवल सरकारी विषय नहीं बल्कि सामाजिक आंदोलन हैं। यदि समाज जागरूक होगा तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।कार्यक्रम के दौरान डॉ. माधुरी गर्ग ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध वातावरण देने के लिए जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करना चाहिए।”डॉ. विजय कुमार ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की सेवाओं एवं मानवता के प्रति उसके योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि “रेड क्रॉस सोसाइटी सदैव आपदा, स्वास्थ्य सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के प्रति समाज को जागरूक करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”कार्यक्रम का संचालन एनएसएस जिला संगठक डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रो व्ही के द्विवेदी, डॉ राजकुमार, डॉ सुनील त्रिपाठी, डॉ सुनील सिंह, अमित चौधरी, डॉ. अनीता रंजन, अग्रज लहरिया,डॉ प्रियंका गुप्ता, डॉ शिवनन्दन पटेल, डॉ शोभाराम पाटिल, डॉ आर के वर्मा, डॉ बी एस राजपूत, डॉ अनिल कुमार, अंशु हरबोल, अंकित जैन, श्रीमती निशा तिवारी, कु. अनामिका उपाध्याय, मनीष चौबे, एस. चमड़िया सहित तिलक महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version