Honey Singh Shocking Reveal: ‘2018 में लगता था मैं मर चुका हूँ, नर्क में फंसा हूँ…’ हनी सिंह ने बयां किया जिंदगी का सबसे खौफनाक दर्द
Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह का सबसे बड़ा खुलासा; ‘पूरी तरह गंजा हो चुका हूं, सिर पर जो बाल हैं वो नकली विग हैं’
मुंबई: भारतीय पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में एकतरफ़ा राज करने वाले मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) आज भी जब स्टेज पर आते हैं, तो हज़ारों की भीड़ झूम उठती है। लेकिन बेतहाशा शोहरत देखने वाले हनी सिंह की निजी जिंदगी में एक ऐसा भयानक दौर भी आया, जिसने उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया था।
हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ, मानसिक बीमारी और अपनी शारीरिक स्थिति को लेकर कई बेहद चौंकाने वाले और दर्दनाक खुलासे किए हैं। हनी सिंह ने साफ शब्दों में स्वीकार किया है कि वह पूरी तरह से गंजे हो चुके हैं और आज जो बाल लोगों को दिखते हैं, वह असल में एक नकली विग (Wig) है।
Q-Commerce Revolution: 10 मिनट की डिलीवरी ने बदला भारतीय बाजार; डाबर, ब्रिटानिया जैसी FMCG कंपनियों की 75% ऑनलाइन बिक्री अब क्विक कॉमर्स से
क्यों झड़ गए हनी सिंह के सारे बाल?
‘एबीटॉक्स’ (AB Talks) पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया कि नशे की लत और बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) से जंग के दौरान उनके सिर के सारे बाल पूरी तरह साफ हो गए। सिंगर ने कहा:
मैं करीब सात साल तक भारी दवाइयों (Heavy Medicines) पर था। उन दवाइयों के इतने खतरनाक साइड-इफेक्ट्स हुए कि मेरे सिर के सारे बाल झड़ गए और मैं पूरी तरह गंजा हो गया। आज मैं जो बाल लगाता हूं, वो पूरी तरह नकली हैं, वो एक विग है।
2018-19 में मुझे लगता था कि मैं मर चुका हूं…
दवाइयों के साइड-इफेक्ट्स सिर्फ बालों तक सीमित नहीं थे, बल्कि उन्होंने हनी सिंह को मानसिक रूप से भी तोड़ दिया था। उस खौफनाक दौर को याद करते हुए हनी सिंह ने बताया। 2018 से 2019 के बीच मैं एक ऐसे मानसिक दौर से गुजर रहा था, जहाँ मुझे हर वक्त लगता था कि मैं मर चुका हूँ।
मुझे महसूस होता था कि मैं मर गया हूँ और नर्क व स्वर्ग के बीच कहीं फंसा हुआ हूँ। हालत इतनी बदतर थी कि मेरी मां जब मुझे खाना लाकर देती थीं, तो मुझे लगता था कि भूत मुझे खाना दे रहा है और यह मेरी जिंदगी का आखिरी खाना है।Honey Singh Shocking Reveal: ‘2018 में लगता था मैं मर चुका हूँ, नर्क में फंसा हूँ…’ हनी सिंह ने बयां किया जिंदगी का सबसे खौफनाक दर्द
7 साल बाद बदला डॉक्टर, 4 हफ्ते में हुआ चमत्कार
हनी सिंह ने बताया कि वह सात साल तक एक ही तरह की दवाइयां ले रहे थे, लेकिन उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही थी। उनका वजन बढ़कर 105 किलो हो गया था।
इसके बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने खुद को घर में कैद रखने के बजाय बाहर निकलने की ठानी और अपना डॉक्टर बदला। नए डॉक्टर ने पुरानी भारी दवाइयों के डोज को एडजस्ट किया और कुछ नई दवाएं शुरू कीं। इस बदलाव का असर सिर्फ चार हफ्तों में दिखने लगा। हनी सिंह धीरे-धीरे ठीक होने लगे और उन्होंने दोबारा दुनिया व अपने फैंस का सामना करने का हौसला जुटाया।
साल 2024 में आई अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘फेमस’ (Famous) में भी उन्होंने इन काले दिनों का जिक्र किया था, लेकिन विग पहनने की बात पहली बार कबूल कर उन्होंने सबको चौंका दिया है। फैंस अब सोशल मीडिया पर उनकी इस हिम्मत की दाद दे रहे हैं कि उन्होंने इतनी बड़ी बीमारी को हराकर दोबारा कमबैक किया।

