महाकुंभ का पवित्र जल अब आपके घर! एमपी में टैंकर से बंटेगा त्रिवेणी का जल

महाकुंभ का पवित्र जल अब आपके घर! एमपी में टैंकर से बंटेगा त्रिवेणी का जल। महाकुंभ में डुबकी नहीं लगा सके, तो चिंता की बात नहीं… टैंकर से आ रहा त्रिवेणी का पवित्र जल, एमपी में यहां घर-घर बंटेगा।

प्रयागराज महाकुंभ समाप्त होने वाला है। महाशिवरात्रि पर अंतिम अमृत स्नान है। करोड़ों लोग पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं, जबकि एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो प्रयागराज नहीं जा सका। अब खबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से है। यहां त्रिवेणी संगम का पवित्र जल घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

महाकुंभ का पवित्र जल अब आपके घर! एमपी में टैंकर से बंटेगा त्रिवेणी का जल

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु कुंभ स्नान कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं और बहुत से श्रद्धालु ऐसे है, जो किसी कारणवश इस महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी लगाने से वंचित हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खासतौर पर बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए अनूठी पहल की है।।

ऊर्जा मंत्री ने संगम के पवित्र जल को लोगों के घरों तक पहुंचाने की बीड़ा उठाया है। उन्होंने पवित्र जल को टैंकर के जरिए मंगाया गया है। गंगा की पवित्र त्रिवेणी का पवित्र जल घर-घर पहुंचाया जाएगा। त्रिवेणी का पवित्र जल प्रयागराज से विधिवत पूजा अर्चना के बाद ग्वालियर के लिए रवाना किया गया है।

तोमर ने बताया कि वह खुद और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इस पवित्र गंगाजल को ढाई सौ मिलीलीटर मात्रा में लोगों को उनके घरों तक पहुंचाएंगे।

ट्रेनों में महाकुंभ के अंतिम स्नान की भीड़, यात्रियों से खचाखच भरे कोच

Exit mobile version