Holiday in MP केंद्र सरकार के फैसले के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मध्य प्रदेश के शासकीय कार्यालय में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। भारत सरकार के बाद मोहन सरकार ने यह निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर रात यह आदेश जारी किया। अवकाश दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। उल्लेखनीय कि सरकार ने प्राण प्रतिष्ठाके अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं ओरछा में रहेंगे।
बता दें मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन शराब की दुकाने बंद रहेंगी। पूरे प्रदेश में ड्राय डे घोषित किया गया है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रीय कार्यालयों को हाफ डे देने का फैसला किया है। ये निर्णय राम मंदिर को लेकर सभी मन में उत्साह को देखकर लिया है। कई राज्यों ने भी पहले ही फैसला ले चुके हैं कि उनके राज्यों में स्कूलों का सार्वजनिक अवकाश होगा।
यूपी में छुट्टी
यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यूपी में 22 जनवरी को शराब की दुकानों पर ताले जड़े रहेंगे।
हरियाणा स्कूलों में अवकाश
हरियाणा सरकार ने भी फैसला किया है कि 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी रहेगी। इस शराब भी नहीं बिकेगी।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी का ऐलान सरकार कर चुकी है।
गोवा
गोवा में भी सरकार ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारी व शैक्षणिक संस्थान की छुट्टी रहेगी।
बता दें मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन शराब की दुकाने बंद रहेंगी। पूरे प्रदेश में ड्राय डे घोषित किया गया है।

