Holi special train: होली स्पेशल ट्रेन: गोंदिया-छपरा-गोंदिया ट्रेन कटनी, मैहर, सतना से होकर गुजरेगी
जबलपुर। Holi special train: होली स्पेशल ट्रेन: गोंदिया-छपरा-गोंदिया ट्रेन कटनी, मैहर, सतना से होकर गुजरेगी। होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन 01-01 ट्रिप के लिए चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के दोनों दिशाओं में कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
Holi special train: होली स्पेशल ट्रेन: गोंदिया-छपरा-गोंदिया ट्रेन कटनी, मैहर, सतना से होकर गुजरेगी
गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-छपरा स्पेशल ट्रेन दिनांक 11 मार्च 2025 को गोंदिया स्टेशन से सायं 17:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन कटनी भोर 04:40 बजे, मैहर 06:38 बजे, सतना 07:10 बजे, प्रयागराज छिवकी 10:10 बजे पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए और रात 19:00 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08896 छपरा-गोंदिया स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 मार्च 2025 को छपरा स्टेशन से रात्रि 22:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन प्रयागराज छिवकी भोर 04:00 बजे, सतना सुबह 08:45 बजे, मैहर 09:18 बजे, कटनी 10:10 बजे पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए और रात्रि 23:45 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी।