Site icon Yashbharat.com

जलासुर के बच्चों का होली उत्साह दोगुना, समाजसेवकों की स्नेहभरी पहल,रंग, गुलाल और पिचकारी से खिल उठे चेहरे, सुरक्षित होली खेलने का संदेश

IMG 20260301 WA0109 scaled

जलासुर के बच्चों का होली उत्साह दोगुना, समाजसेवकों की स्नेहभरी पहल,रंग, गुलाल और पिचकारी से खिल उठे चेहरे, सुरक्षित होली खेलने का संदेश

कटनी। कटनी विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम जलासुर में इस होली पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के चेहरे पर खुशियों की झिलमिल चमक देखी गई। समाजसेवकों ने बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी और होली टोपी भेंट की, साथ ही उन्हें प्यार और सुरक्षा के साथ मिल-जुलकर होली खेलने की नसीहत दी।
समाजसेवी कुशलप्रकाश मिश्र, मयूर खंडेलवाल, संदीप कुशवाहा और फूल सिंह विश्वकर्मा बच्चों के साथ मौजूद रहे और उनके उत्साह को दोगुना किया।
इस पहल से बच्चों ने न केवल होली का आनंद उठाया, बल्कि यह संदेश भी मिला कि त्योहार केवल रंगों और खेल तक सीमित नहीं, बल्कि प्यार, सुरक्षा और सामूहिक खुशी में भी बसता है। ग्रामीणों ने इसे समाज में संवेदनशीलता और बच्चों के कल्याण की प्रेरक मिसाल बताया।
कुछ बच्चों के लिए यह रंगों भरा दिन सिर्फ होली नहीं, बल्कि स्नेह और उम्मीद का उजियारा बन गया।

Exit mobile version