Hitanand Sharma मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को अब नई जिम्मेदारी

BJP hitanand sharma मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी में बड़ा संगठन फेरबदल किया गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जिम्मेदारी बदल दी गई है। उन्हें मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया है। उनका केंद्र जबलपुर रहेगा

संगठनात्मक रणनीति के तहत यह बदलाव किया गया है। हितानंद शर्मा मूल रूप से अशोकनगर (चंबल क्षेत्र) के निवासी हैं। वे लंबे समय से विद्या भारती संगठन से जुड़े रहे हैं। संघ पृष्ठभूमि के चलते संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

वहीं, 3 प्रचारकों की भी जिम्मेदारी बदली गई है। सुरेंद्र मिश्रा अब पूर्व सैनिक सेवा परिषद में काम करेंगे। मुकेश त्यागी ग्राहक पंचायत में काम संभालेंगे। वहीं ब्रजकिशोर भार्गव क्षेत्र गो सेवा प्रमुख बनाए गए हैं।

हितानंद शर्मा की नई जिम्मेदारी तय होने के बाद नया प्रदेश संगठन महामंत्री को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Exit mobile version