
आज का इतिहास: 13 जुलाई भारत सहित विश्व के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं।
- 1. 1534: ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
- 2. 1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
- 3. 1771: ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
- 4. 1772: कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
- 5. 1803: राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
- 6. 1832: हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
- 7. 1863: न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
- 8. 1878: बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
- 9. 1887: स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
- 10. 1905: कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
- 11. 1908: लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
- 12. 1918: टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
- 13. 1929: जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
- 14. 1945: मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
- 15. 1974: हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
- 16. 1977: आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गए।
- 17. 2001: वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गई।
- 18. 2004: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
- 19. 2006: परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
- 20. 2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम विस्फोट हुए।
- 21. 2013: भारतीय महिला लेखिका शर्मिला रेगे का निधन।
- 22. 2014: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा कार्गो रॉकेट ऑर्बिटल साइंसेज कॉर्प द्वारा लॉन्च किया गया है।
- 23. 2014: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के महाभियोग के लिए राजनीतिक विरोधियों के प्रस्ताव को यू.एस. हाउस की न्यायपालिका समिति ने अस्वीकार किया।
- 24. 2016: ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने थेरेसा मे प्रधानमंत्री चुना।
𝓡𝓪𝓱𝓾𝓵 𝓡𝓪𝓲𝓴𝔀𝓪𝓻. राहुल रैकवार की सोशल मीडिया पोस्ट से साभार








