FEATUREDLatest

13 जुलाई का इतिहास: भारत सहित विश्व के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं

आज का इतिहास: 13 जुलाई भारत सहित विश्व के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं।

  • 1. 1534: ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
  • 2. 1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
  • 3. 1771: ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
  • 4. 1772: कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
  • 5. 1803: राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
  • 6. 1832: हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
  • 7. 1863: न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
  • 8. 1878: बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
  • 9. 1887: स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
  • 10. 1905: कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
  • 11. 1908: लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
  • 12. 1918: टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
  • 13. 1929: जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
  • 14. 1945: मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
  • 15. 1974: हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
  • 16. 1977: आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गए।
  • 17. 2001: वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गई।
  • 18. 2004: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
  • 19. 2006: परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
  • 20. 2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम विस्फोट हुए।
  • 21. 2013: भारतीय महिला लेखिका शर्मिला रेगे का निधन।
  • 22. 2014: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा कार्गो रॉकेट ऑर्बिटल साइंसेज कॉर्प द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • 23. 2014: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के महाभियोग के लिए राजनीतिक विरोधियों के प्रस्ताव को यू.एस. हाउस की न्यायपालिका समिति ने अस्वीकार किया।
  • 24. 2016: ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने थेरेसा मे प्रधानमंत्री चुना।

𝓡𝓪𝓱𝓾𝓵 𝓡𝓪𝓲𝓴𝔀𝓪𝓻. राहुल रैकवार की सोशल मीडिया पोस्ट से साभार

Back to top button