Site icon Yashbharat.com

इतिहास रचाया: NDA से पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, 30 मई को होगी भव्य परेड

इतिहास रचाया: NDA से पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, 30 मई को होगी भव्य परेड

इतिहास रचाया: NDA से पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, 30 मई को होगी भव्य परेड

इतिहास रचाया: NDA से पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, 30 मई को होगी भव्य परेड। भारत की रक्षा सेवाओं के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। पहली बार नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) से 17 महिला कैडेट्स ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है।

इतिहास रचाया: NDA से पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, 30 मई को होगी भव्य परेड

 

ये सभी महिला कैडेट्स अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा के लिए तैयार हैं। बता दें कि, एनडीए की 148वीं कोर्स का दीक्षांत समारोह आज पुणे में मौजूद एनडीए कैंपस में हुआ। इस अवसर पर 300 से ज्यादा पुरुष कैडेट्स के साथ 17 महिला कैडेट्स को भी डिग्री प्रदान की गई। अब 30 मई को इन सभी कैडेट्स की पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित की जाएगी।

NDA एनडीए कमांडेंट ने की सराहना

एनडीए के कमांडेंट वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने महिला कैडेट्स की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, ‘महिला कैडेट्स ने एक मिसाल कायम की है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी आने वाले समय में प्रेरणादायक नेता बनेंगी।’इतिहास रचाया: NDA से पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट, 30 मई को होगी भव्य परेड

कुल 339 कैडेट्स को मिली डिग्री

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से कुल 339 कैडेट्स को स्नातक की डिग्रियां दी गईं। इनमें:
84 कैडेट्स को B.Sc डिग्री
85 को कंप्यूटर साइंस
59 को बी.ए. (Bachelor of Arts)
111 को बीटेक (B.Tech) की डिग्री मिली।

मुख्य अतिथि ने महिला कैडेट्स को बताया ‘परिवर्तन की मशाल’

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘एनडीए अब तक 40,000 से ज्यादा अफसर तैयार कर चुका है, जो देश के लिए युद्ध और शांति दोनों में गौरव लाए हैं।’ उन्होंने महिला कैडेट्स की उपलब्धि को खास बताते हुए कहा, ‘आपने सिर्फ अपनी सफलता नहीं पाई, बल्कि देश की हजारों लड़कियों को सपना देखने की ताकत दी है। आप परिवर्तन, साहस और क्षमता की प्रतीक हैं।’

Exit mobile version