Site icon Yashbharat.com

विंध्य-बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन: सतना-रीवा और नागौद-देवेंद्रनगर रूट पर शुरू हुईं 2 नई MEMU ट्रेनें, रेल मंत्री और CM ने दिखाई हरी झंडी

29 12 2023 green signal 30 dec 2023 8262151 12183654

विंध्य-बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन: सतना-रीवा और नागौद-देवेंद्रनगर रूट पर शुरू हुईं 2 नई MEMU ट्रेनें, रेल मंत्री और CM ने दिखाई हरी झंडी

सतना : विंध्य और बुंदेलखंड के रेल नक्शे में 24 अक्टूबर को एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से नागौद–देवेंद्रनगर–सतना और चुरहट–रीवा रेलखंड पर दो नई मेमू (MEMU) पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत की गई है। उद्घाटन के विशेष अवसर पर दोनों ट्रेनों में आम यात्रियों के लिए निश्शुल्क सफर की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

रेल मंत्री और CM डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअल उद्घाटन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से हरी झंडी दिखाकर दोनों नई मेमू ट्रेनों को रवाना किया। इन ट्रेनों का नियमित (Regular) संचालन 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इससे सतना, रीवा, पन्ना और सीधी जिले के लाखों रेल यात्रियों को आवागमन के लिए एक नया और सुलभ विकल्प मिलेगा। विंध्य-बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन: सतना-रीवा और नागौद-देवेंद्रनगर रूट पर शुरू हुईं 2 नई MEMU ट्रेनें, रेल मंत्री और CM ने दिखाई हरी झंडी

नागौद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जुटे कई दिग्गज

उद्घाटन के अवसर पर नागौद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह, खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त (VD) शर्मा, नागौद विधायक नागेंद्र सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

सतना सांसद गणेश सिंह ने इस रेलखंड पर नई ट्रेन सेवा शुरू होने को विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। वहीं, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रीवा से होकर अब कुल सात ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जिससे विंध्य क्षेत्र का रेल नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है।

Exit mobile version