Site icon Yashbharat.com

सनातन संस्कृति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कचहरी चौराहे में फूंका पुतला

IMG 20250128 WA0035

सनातन संस्कृति का अपमान
नहीं सहेगा हिंदुस्तान, भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कचहरी चौराहे में फूंका पुतल

कटनी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सनातन संस्कृति व करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक “महाकुम्भ” के संदर्भ में की गईं अनर्गल टिप्पणी के विरोध में आज, को थाना तिराहा, कटनी में मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिस विवादित बयान पर बवाल मचा हुआ है यह बयान महू की रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की, “गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? क्या आपको पेट में खाना मिलता है? मैं किसी की आस्था को कोई ठेस नहीं पहुंचाना चाहता।अगर किसी को दुख हुआ तो मैं माफी चाहता हूं। लेकिन आप बताइए कि जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल में नहीं जा रहा है,

मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। तब गंगा नदी में डुबकियां लगाई जा रही हैं।तब तक डुबकी लगाई जाती है, जब तक टीवी पर अच्छा कवरेज नहीं आ जाता। ऐसे लोगों से देश की भलाई होने वाली नहीं है। इस बयान के बाद से ही समूचे मप्र में शियासत गर्माई हुई है। जिसके विरोध में आज कटनी के थाने तिराहे में भी प्रदर्शन हुआ इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनों की प्रदर्शन में उपस्थिति रही।

Exit mobile version