Latest

डंप उठाते समय पलटा हाईवा, बाल=बाल बचा चालक, अमेहटा एसीसी प्लांट में हादसा

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कैमोर के अमेहटा क्षेत्र स्थित अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट में सोमवार को एक बार फिर हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार प्लांट परिसर में डंप उठाते समय हाइवा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा उच-नीच वाले स्थान पर खड़े होकर डंप उठाने के कारण हुआ। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ड्राइवर को चोट आई या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद एसीसी प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशीनों की मदद से हाइवा को सीधा करने में जुट गए।

 

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक