हाईकोर्ट का आदेश: देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज सहित इन 5 नर्सिंग कॉलेज को किया सील

हाईकोर्ट का आदेश: देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज सहित इन 5 नर्सिंग कॉलेज को किया सील

हाईकोर्ट का आदेश: देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज सहित इन 5 नर्सिंग कॉलेज को सील कियाजिला प्रशासन ने जिले में संचालित पांच नर्सिंग कॉलेजों को सील कर दिया। राजस्व विभाग की टीम सोमवार को काॅलेजों में पहुंची और नोटिस चस्पा करने के बाद सील करने की कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सभी कालेजों की मान्यता समाप्त कर दी गई थी। मान्यता निरस्त होने पर मल्हारगंज एसडीएम ओमप्रकाश बडकुल और जूनी  इंदौर एसडीएम घनश्याम धनगर सहित प्रशासन की टीम ने  इंदौर के पांच कॉलेजों को सील कर दिया।

मल्हारगंज एसडीएम ओमप्रकाश बडकुल ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के आधार पर गंगवाल बस स्टैंड के समीप स्थित वर्मा यूनियन नर्सिंग कॉलेज, ग्राम सिहासा स्थित जगदगुरू दत्तात्रय कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, मल्हारगंज स्थित राय एकेडमी नर्सिंग कॉलेज, नायता मुंडला स्थित ऋतुन्जया स्कूल ऑफ नर्सिंग और सांवेर क्षेत्र स्थित देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज एंड एसोसिएट हॉस्पिटल को सील किया

Exit mobile version