Site icon Yashbharat.com

कटनी में अतिक्रमण छिपाना पटवारी को पड़ा भारी: सरकारी जमीन पर कब्जे की जानकारी दबाने पर कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंड; SDM ने की कार्रवाई

Screenshot 20250613 161657 Chrome

कटनी में अतिक्रमण छिपाना पटवारी को पड़ा भारी: सरकारी जमीन पर कब्जे की जानकारी दबाने पर कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंड; SDM ने की कार्रवाई

कटनी, yashbharat.com (09 अक्टूबर)। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों को लेकर कटनी जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कटनी ग्रामीण तहसील के पटवारी हल्का नंबर 28, ग्राम सरसवाही में पदस्थ पटवारी पवन पटेल को सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों से छिपाने और कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के कड़े निर्देशों पर कटनी एसडीएम श्री जितेन्द्र पटेल द्वारा की गई है।

3 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि पर पाया गया अवैध कब्जा

कटनी ग्रामीण तहसील के ग्राम सरसवाही में राजस्व जांच के दौरान बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया:

सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत गिरी गाज

एसडीएम जितेन्द्र पटेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटवारी का यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1), (2) व (3) का उल्लंघन तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(2) के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है।

Exit mobile version