Site icon Yashbharat.com

Hi-tech Bhagwa Rath Of BJP: परिवर्तन यात्रा के लिए हाईटेक ‘भगवा रथ’तैयार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

parivartan yatra in dantewada

Hi-tech Bhagwa Rath Of BJP: परिवर्तन यात्रा के लिए हाईटेक ‘भगवा रथ’तैयार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी छत्तीसगढ़ में भाजपा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। परिवर्तन यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। भाजपा ने इसके लिए दो विशेष सुरक्षा से लैस हाईटेक रथ तैयार किया है। ‘भगवा’ के आकर्षक रंग में पेंट किए गए इसी रथ से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भाजपा ने विकास यात्रा निकाली थी।

क्लोज सर्किट कैमरे भी लगे

अब यह रथ ने यहां परिवर्तन यात्रा का रूप ले लिया है। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। इसमें क्लोज सर्किट कैमरे भी लगे हुए हैं। बैठने की व्यवस्था के साथ यहां एलईडी लगे हैं। यहां विशेष तरह का लिफ्ट लगा हुआ है। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक से स्वचालित सीढ़ी लगाई गई है।

 

जनरेटर और बैटरी बैकअप का प्रबंध

रथ के अंदर पैंट्री के साथ ही प्रसाधन (बाथरूम) की व्यवस्था है। साथ ही रात के वक्त सभा के लिए जनरेटर और बैटरी बैकअप का प्रबंध भी है। गुजरात और उत्तर प्रदेश में भाजपा ने ‘जन विकास यात्रा’ निकाली थी, जिसमें जीत मिली थी।

वहीं, मध्य प्रदेश में भी इसी महीने विकास यात्रा निकाली गई है, वहां भी चुनाव होने हैं। हालांकि कर्नाटक और हिमाचल के चुनाव में भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा निकाली थी, मगर यहां हार का सामना करना पड़ा।

 

भाजपा मुख्यालय में पूजा-पाठ

दंतेवाड़ा से शुरू होने जा रही परिवर्तन यात्रा के लिए सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रथ का विधिवत पूजन भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल संगठन महामंत्री पवन साय समेत अन्य नेताओं ने किया। उसके पश्चात इसे दंतेवाड़ा के लिए रवाना कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ महतारी की लगी है तस्वीर

बस के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगी है और परिवर्तन यात्रा का बड़ा सा लोगो लगा हुआ है। बस में ‘अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो’ परिवर्तन यात्रा का स्लोगन लिखा हुआ है। इसमें मोदी-शाह सहित केंद्रीय व राज्य के नेताओं की फोटो लगी है।

Exit mobile version