Site icon Yashbharat.com

अमेरिका: न्यूयॉर्क की हडसन नदी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत – दर्दनाक VIDEO सामने आया

Screenshot 20250411 085144 Chrome 1

अमेरिका: न्यूयॉर्क की हडसन नदी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत – दर्दनाक VIDEO सामने आया। अमेरिका के मैनहट्टन में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। न्यूयॉर्क की हडसन नदी में गुरुवार को यह हादसा हुआ है। इस हादसे में  तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच हुई है। हादसे के बाद  बचाव अभियान शुरू किया गया है।

अमेरिका: न्यूयॉर्क की हडसन नदी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत – दर्दनाक VIDEO सामने आया

मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि मृतकों में पायलट और स्पेन के एक परिवार के पांच लोग शामिल हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “हडसन नदी में वेस्ट साइड हाईवे और स्प्रिंग स्ट्रीट के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।”

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में हेलिकॉप्टर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। हादसे के समय आसमान में बादल छाए हुए थे, हवा की गति लगभग 10 से 15 मील प्रति घंटे थी। हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने कहा कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के साथ काम कर रहा है।

 

 

 

 

Exit mobile version