प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा, बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई
प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा, बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है।
कि 1 जून से बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 370.6 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (370.9 मिमी.) के समकक्ष है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, खजुराहो, रांची, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
झारखंड के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तरी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। महाराष्ट्र के आसपास विपरीत दिशा की हवाओं का सम्मिलन (विंड शियर) बना हुआ है। गुजरात से लेकर कर्नाटक तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।
प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है। बुधवार को कई जिलों में वर्षा हुई। गुरुवार को भी ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग के कई जिलों में भी कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना है।