Site icon Yashbharat.com

heart attack Video पेंटिंग कर रहे 28 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक और एक पल में चली गई जान

28 12 2023 28 attack 4

heart attack video इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में काम करते-करते 28 वर्षीय युवक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे युवक बाल्टी पर बैठा था, इसी दौरान अचानक से वह पीछे की ओर गिर गया फिर उठ ही नहीं पाया। युवक को गिरता देख आसपास काम करने वाले साथी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

युवक का नाम आशीष (28) निवासी स्कीम नंबर 71 है। यह घटना मंगलवार की है, जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आशीष के पिता की भी हार्ट अटैक के कारण ही मौत हुई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि समय पर युवक को सीपीआर मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी।

Exit mobile version