Site icon Yashbharat.com

हेल्थ अपडेट: अपोलो अस्पताल के ICU में भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी: सीने में संक्रमण की शिकायत, हालत बताई गई स्थिर

14096 1792172152279 jqnk 1792172157073 hEGN da86b065 0f02 448d b4ec 5993a743f1c7 0olU

हेल्थ अपडेट: अपोलो अस्पताल के ICU में भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी: सीने में संक्रमण की शिकायत, हालत बताई गई स्थिर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (98) को सीने में संक्रमण (Chest Infection) की शिकायत के बाद दिल्ली के सरिता विहार स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

उन्हें शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखकर उनका इलाज कर रही है।

वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

अपोलो अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, आडवाणी जी का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी कर रही है। इससे पहले भी इसी वर्ष मई महीने में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं (Age-related health issues) के कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ से कुछ दिनों बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

हाल ही में PM मोदी ने लिया था आशीर्वाद

इसी महीने 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। शासन प्रमुख (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया था। हेल्थ अपडेट: अपोलो अस्पताल के ICU में भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी: सीने में संक्रमण की शिकायत, हालत बताई गई स्थिर

पीएम मोदी ने ‘X’ पर लिखा था, “आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। दशकों तक उनकी जनसेवा और हमारे राष्ट्रीय जीवन में उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है।”

भारतीय राजनीति और भाजपा के शिल्पकार

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के सबसे कद्दावर और सम्मानित नेताओं में से एक हैं:

Exit mobile version