Site icon Yashbharat.com

खुद को सीएम का खास बताकर लोगों के काम करवाने का झांसा देकर कर रहा था ठगी

jail andhra

भोपाल। एक शातिर ठग खुद को सीएम डा. मोहन यादव का खास बताकर लोगों के शासकीय काम करवाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित नवीन सिंह (40 वर्ष) इंदौर के राजेंद्र नगर में स्थित चाणक्य काम्पलेक्स नालंदा परिसर का रहने वाला है। वह खुद को मुख्यमंत्री मोहन यादव का करीबी बताकर अधिकारियों के लोगों को उनके उच्च पद पर तैनाती और ठेके दिलाने का झांसा दे रहा था। वह मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद से ही सक्रिय हो गया था और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव के विंध्य कोठी निवास तक पहुंच गया था।

बाद में जिला भाजपा संगठन को उसकी कारगुजारियों की जानकारी मिली तो उसके खिलाफ 13 दिसंबर को क्राइम ब्रांच में शिकायत की गई थी। बाद में आरोपित पर चार जनवरी को एफआइआर दर्ज कर उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। क्राइम ब्रांच करीब दस दिन से इस मामले को छिपाए हुए थी। आरोपित दसवीं फेल है।

Exit mobile version