Site icon Yashbharat.com

हरमन दी का योगदान अमूल्य’: उप-कप्तान बनते ही बोलीं शेफाली वर्मा; चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम का नया प्लान किया शेयर

वुमेंस एशिया कप 2026: शैफाली वर्मा का फाइनल में धमाका; हरमनप्रीत कौर को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

वुमेंस एशिया कप 2026: शैफाली वर्मा का फाइनल में धमाका; हरमनप्रीत कौर को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

हरमन दी का योगदान अमूल्य’: उप-कप्तान बनते ही बोलीं शेफाली वर्मा; चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम का नया प्लान किया शेयर

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में नया बदलाव देखने को मिल रहा है। कप्तानी में फेरबदल के बाद स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं शेफाली वर्मा को टी20 सीरीज के लिए नया उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप-कप्तान शेफाली वर्मा ने कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात की।

हरमनप्रीत कौर के योगदान की दिल खोलकर तारीफ

पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद उनके योगदान को याद करते हुए शेफाली ने कहा, “महिला क्रिकेट को आज जिस मुकाम तक पहुँचाया गया है, उसमें ‘हरमन दी’ का बहुत बड़ा और अमूल्य योगदान रहा है। वर्तमान में महिला क्रिकेट का जो स्वरूप है, वह काफी हद तक उन्हीं की वजह से है।”

निडर और स्मार्ट क्रिकेट पर फोकस

आगामी आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शेफाली ने कहा कि टीम अब पूरी तरह से ‘निडर’ (Fearless) लेकिन ‘समझदारी’ (Smartness) के साथ क्रिकेट खेलेगी। टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के बीच रणनीति को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जहाँ हर खिलाड़ी को अपना रोल अच्छी तरह पता है।हरमन दी का योगदान अमूल्य’: उप-कप्तान बनते ही बोलीं शेफाली वर्मा; चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम का नया प्लान किया शेयर

जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज का आगाज

भारतीय महिला टीम पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेल रही है। रायपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए वडोदरा रवाना होंगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम का मुख्य उद्देश्य हर मुकाबले के साथ अपने संयोजन (Combinations) को और बेहतर बनाना है।

Exit mobile version