Site icon Yashbharat.com

Hariyali Teej: सौभाग्य और समृद्धि के लिए हरियाली तीज पर करें इन मंत्रों का पाठ

hariyali teej 2024

Hariyali Teej: सौभाग्य और समृद्धि के लिए हरियाली तीज पर करें इन मंत्रों का पाठ । हरियाली तीज का पर्व इस साल 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इसे सावन माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार इस समय भगवान शिव एवं माता पार्वती का पुर्नमिलन हुआ था।

Hariyali Teej: सौभाग्य और समृद्धि के लिए हरियाली तीज पर करें इन मंत्रों का पाठ

इसलिए यह पर्व उस प्रसंग के चलते शिव एवं पार्वती की आराधना का प्रसंग है। इस दिन शिव मंदिरों को सजाया जाता है। भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। उनका अभिषेक किया जाता है। महादेव को प्रसन्‍न करने के लिए मंत्रोच्‍चार किया जाता है। पूजा के दौरान कुछ विशेष मंत्रों के जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइये जानते हैं इन मत्रों को।

सुख और शांति प्राप्त करने का मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि

तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा ।

श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं ।

विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व ।

जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।

ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।

ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

जीवन में खुशहाली के लिए
ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः

ऊँ गौरये नमः

ऊँ पार्वत्यै नमः

Exit mobile version