Harda Blast News मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। 6 लोगों की मौत हो गई। 60 से अधिक लोग घायल हैं। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।
इस घटना का सामने आया वीडियो बेहद डरावना है, जिसमें धमाके के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा लोग इधर से इधर भागते हुए दिख रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में ये विस्फोट हुआ है. कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है, जिनका रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी हैं. कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया जा चुका।
धमाके इतने तेज थे कि इसके झटके आसपास के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा इलाके में भी महसूस किए गए. एक पल को लोगों को ऐसा लगा कि यहां भूकंप आ गया है. इस धमाके में 20 मज़दूर घायल हो गए हैं.

