Site icon Yashbharat.com

Happy Eid ul Fitr 2019 : WhatsApp पर यूं भेजें ईद मुबारक के स्टिकर्स

eid stickers wish 05 06 2019 m

मल्टीमीडिया डेस्क। ईद के मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है और सुबह से ही मस्जिदों में नमाज के बाद लोग एक दूसरे को ईद की मुबारक बात दे रहे हैं। जहां इस मौके पर लोग गले मिलकर खुशियां बांटते हैं और मुंह मीठा करवाते हैं वहीं जो दूर बैठे हैं उन्हें फोन पर बधाई देते हैं। अगर आप भी अपनों को विश करने के लिए कुछ अलग तरीका ढूंढ रहे हैं तो वो है WhatsApp Stickers का।

व्हाट्सएप के इन स्टिकर्स की मदद से आप बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनों को ईद की मुबारक बात दे सकते हैं। वाट्सएप द्वारा लॉन्च की गई इस सर्विस के लॉन्च होने के बाद किसी भी मौके पर बधाई देने का नया सिलसिला शुरू हो गया है। अगर आप भी व्हाट्सएप पर स्टिकर्स की मदद से अपनों को ईद विश करना चाहते हैं तो यह है पूरा प्रोसेस।

यूं करें स्टिकर्स से विश

– स्टिकर्स की मदद से ईद विश करने के लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप में चैट विंडो खोलनी है।

– इसके बाद आपको विंडों के पास बने स्माइली आइकन पर क्लिक करना है।

– इस पर क्लिक करते ही आपके सामने स्माइली नजर आती हैं और नीचे जीआईएफ और स्टिकर्स का विकल्प नजर आता है।

– यहां आपको स्टिकर्स वाले आइकन पर क्लिक करना होगा।

– इसमें नीचे की ओर आएं और गेट मोर स्टिकर नजर आएगा, अब आप इस पर क्लिक करें।

– इसके बाद आप सीधे गूगल प्ले स्टोर पर पहुंच जाएंगे।

– यहां आप ईद के लिए स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं।

– डाउनलोड होने के बाद वापस व्हाट्सएप पर पहुंचे और स्टिकर सेंड करें।

Exit mobile version