मेरे तुम्हारे – सबके लिए- हैप्पी दीवाली* प्रेस्टीज क्लब ने सावरकर वार्ड में बच्चों एवं महिलाओं को दीपावली के उपलक्ष्य में बाँटी खुशियां

मेरे तुम्हारे – सबके लिए- हैप्पी दीवाली* प्रेस्टीज क्लब ने सावरकर वार्ड में बच्चों एवं महिलाओं को दीपावली के उपलक्ष्य में बाँटी खुशिया
कटनी -‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से रोशनी की ओर’ जाने के संदेश को चरितार्थ करने वाला यह त्योहार पूरे उत्साह से मनाया जाता है एवं इसी पावन अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस्टीज क्लब की महिआलों द्वारा वीर सावरकर वार्ड के शासकीय स्कूल में बच्चों एवं सम्माननीय कटनी के नागरिक जनों के बीच जाकर खुशियां बाँटी।
क्लब की सदस्यों द्वारा बच्चों को खिलौने मिठाई पटाखे, बिस्किट नमकीन पढ़ाई की सामग्री एवं अन्य बच्चों एवं महिलाओं पुरुषों से संबंधित आवश्यक वस्तु उन्हें भेंट की गई।
प्रेस्टीज क्लब में 150 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं, एवं उनके ही सहयोग से आज सावरकर वार्ड के बच्चों की दीपावली थोड़ी बेहतर करने का प्रयास किया गया। क्लब की महिलाओं ने शहर के अन्य प्रबुद्धजनों से भी अपने अपने घरों के आस पास इस तरह के कार्यक्रम करने की अपील की।
उक्त कार्यक्रम में प्रेस्टीज क्लब की संचालिका श्रेहा खंडेलवाल श्वेता कटारे नेहा अगरवाल सानवी बनवानी दीपा मोहनानी के साथ अंकिता खंडेलवाल सरिता सराफ एवं विशेष आमंत्रित समाजसेविका श्रीमती दीपाली गुप्ता शामिल हुईं।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सरिता कटारे मेघा बजाज शिल्पा चोपड़ा आकांक्षा बजाज राधा बनवानी, प्रीत वरियानी निधि सचदेवा सरिता सराफ , स्वाति अगरवाल ओशिन सरावगी खुशबू बजाज पंखुड़ी चौधरी सोनम सोनी एवं नव्या डोडवानी का विशेष सहयोग रहा साथ ही स्थानीय पार्षद राजेश भास्कर वार्ड दरोगा राहुल जी एवं अन्य स्थानीय जनों का विशेष सहयोग था।
युग कोई भी हो, धर्म की अधर्म पर जीत निश्चित है। आप सभी को प्रेस्टिज क्लब की ओर से दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।








