Site icon Yashbharat.com

Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

hanuman ji

Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त,  हिंदू धर्म में संकटमोचन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान जयंती का विशेष महत्व है। इस साल भक्तों के बीच तारीख को लेकर भ्रम है कि हनुमान जयंती 1 अप्रैल को है या 2 अप्रैल को।

Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

सही तिथि:


पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस वर्ष हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। गुरुवार होने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि यह भगवान विष्णु का दिन है और हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त माने जाते हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त:

हनुमान जी की पूजा सुबह ब्रह्म मुहूर्त से सूर्योदय तक करना सबसे फलदायी माना जाता है।

इस दिन संकटों से मुक्ति, साहस और शक्ति की प्राप्ति के लिए हनुमान चालीसा और आरती का पाठ विशेष लाभकारी होता है।

धार्मिक महत्व:


हनुमान जयंती भक्तों के लिए भय, चिंता और संकटों से मुक्ति का दिन है। इस दिन हनुमान जी की कथा सुनना, मंदिर जाकर पूजा करना और हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है।

Exit mobile version