Site icon Yashbharat.com

HantaVirus: कोराना वायरस के बाद चीन में एक और वायरस का हमला, एक की मौत, दहशत में लोग

HantaVirus

बीजिंग। HantaVirus: कोरोना वायरस के बाद चीन पर अब हंता वायरस का कहर शुरू हो गया है। चूहों से फैलने वाले इस वायरस की चपेट में आकर चीन के दक्षिण पश्चिमी राज्य युन्नान में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है।

बस में पीड़ित की तबियत हो गई खराब, 32 अन्य की भी जांच

सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के एक ट्वीट के अनुसार हंता वायरस का शिकार बना व्यक्ति शैनडोंग राज्य से बस से आ रहा था। रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ गई। जांच होने पर वह हंता वायरस से पीड़ि‍त पाया गया। इस बस में सवार 32 अन्य लोगों की भी जांच की गई। ट्वीट में इसके आगे की जानकारी नहीं दी गई।

चूहों से फैलता है यह वायरस

अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फार डिसीज कंट्रोल एंड प्रेवेंसन के अनुसार चूहों से फैलने वाले इस वायरस से मानव शरीर में कई बीमारियों के लक्षण पैदा हो सकते हैं। यह वायरस मुख्यत: फेफेड़ों को प्रभावित करता है।

अमेरिका में है न्यूव‌र्ल्ड हंता वायरस नाम

चूहों में पनपने वाला यह वायरस अमेरिका में न्यूव‌र्ल्ड हंता वायरस के नाम से जाना जाता है। चूहों, छछूंदर व गिलहरी की प्रजाति पर अलग-अलग हंता वायरस पनपता है। यह उनके मल, मूत्र, लार के संपर्क में आने या उनके काटने से हो सकता है।

Exit mobile version