Site icon Yashbharat.com

सनशाइन एकेडमी रायबाड़ा कटनी में हैंड पपेट शो का आयोजन

IMG 20240727 WA0015

कटनी। सनशाइन एकेडमी रायबाड़ा कटनी में हैंड पपेट शो का आयोजन किया गया। हैंड पपेट शो जंगल थीम था जिसमें अलग-अलग जानवरों के पपेट का उपयोग करके उनको सुंदर कहानी बता दी गई उन सब कहानियों में बच्चों ने अच्छी नैतिक मूल्य भी सिखाए जानवरों के हाथ की पपेट बच्चों के भावनात्मक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विभिन्न भावनाओं को व्यक्त करने की अनुमति देकर, ये पपेट चंचल अन्वेषण के माध्यम से छात्रों में भावनात्मक जागरूकता, स्वस्थ अभिव्यक्ति और सहानुभूति विकसित करने के लिए शक्तिशाली उपकरण बन जाती हैं। पपेट बच्चों को उनकी भावनाओं के बारे में सिखा सकती हैं।

बच्चे पपेट के साथ बातचीत कर सकते हैं क्योंकि वे खुश, उदास, क्रोधित, मज़ाकिया या ईर्ष्यालु होने की अपनी क्षमता साझा करते हैं। बच्चे इन भावनाओं को बिना किसी को परेशान किए भी व्यक्त कर सकते हैं। इनका पपेट पात्र इन भावनाओं को महसूस करने वाला होता है।

संपूर्ण एक्टिविटी में बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखाई दिए। विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version