Latestमध्यप्रदेश

 हज 2026 का आगाज़: दिल्ली से 371 जायरीन का पहला जत्था मक्का रवाना, भावुक माहौल में विदाई

हज 2026 का आगाज़: दिल्ली से 371 जायरीन का पहला जत्था मक्का रवाना, भावुक माहौल में विदाई। भारत से हज 2026 की पवित्र यात्रा का शनिवार (18 अप्रैल) को विधिवत शुभारंभ हो गया। राजधानी नई दिल्ली से 371 जायरीनों का पहला जत्था मक्का के लिए रवाना हुआ।

 हज 2026 का आगाज़: दिल्ली से 371 जायरीन का पहला जत्था मक्का रवाना, भावुक माहौल में विदाई

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इस दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां परिजनों ने अपने प्रियजनों को दुआओं और नम आंखों के साथ विदा किया।

इस मौके पर दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां भी मौजूद रहीं। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हज हर मुसलमान के जीवन का एक बेहद अहम और पवित्र पड़ाव होता है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जायरीनों के लिए सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है, ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बन सके।

हज यात्रा के पहले जत्थे की रवानगी के साथ ही देशभर में हज यात्राओं का सिलसिला अब तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम