Site icon Yashbharat.com

15 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, रायपुर RTO का कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़ा

images 89

15 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, रायपुर RTO का कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़ा।रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आरटीओ कार्यालय के एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में पदस्थ डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने एक फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर ACB ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई।

टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन चोला मंडलम फाइनेंस से जुड़ा था, जिसके कागजात तैयार करने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Exit mobile version