Site icon Yashbharat.com

10 हजार की घूस मांगना पड़ा भारी, तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Screenshot 20250613 163143 Chrome

10 हजार की घूस मांगना पड़ा भारी, तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील में शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने पोहरी तहसील में पदस्थ रीडर पुनीत गुप्ता को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

10 हजार की घूस मांगना पड़ा भारी, तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

दरअसल प्रार्थी अतर सिंह धाकड़ ने बताया कि मेरी जमीन ग्राम बरईपुरा में है जिसके पास से शासकीय नाला गुजरा है। उस नाले पर पड़ोसी किसान ने पत्थर की बाउंड्रीवाल बनाकर नाला की धार को रोक दिया है। नाले का पानी हर वर्ष पीड़ित के खेत में जा रहा था, जिससे मिट्टी कटाव होता है और फसल नष्ट होती है। पीड़ित ने एक वर्ष पूर्व पोहरी तहसीलदार को आवेदन दिया था। पटवारी जांच पूरी हो गयी लेकिन आदेश को लेकर फाइल रुकी हुई थी।

10 हजार की घूस मांगना पड़ा भारी, तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इसी के एवज में तहसीलदार के रीडर पुनीत गुप्ता ने पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने 10 जून को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराकर साक्ष्य प्रस्तुत किया। साक्ष्य के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने रीडर पुनीत गुप्ता को 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी लोकायुक्त टीआई कवींद्र चौहान ने दी।

Exit mobile version