ग्वालियर सांतऊ मंदिर हादसा: घायलों से मिलने पहुंचे CM मोहन यादव के काफिले के आगे लेटी महिला, मची अफरा-तफरी; CM बोले- ‘इलाज पहली प्राथमिकता’
ग्वालियर:ग्वालियर के सांतऊ स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के गेट पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट घायलों का हाल जानने ग्वालियर पहुंचे। लेकिन ट्रॉमा सेंटर परिसर के बाहर उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक पीड़ित महिला मुख्यमंत्री के काफिले के आगे आकर जमीन पर लेट गई। महिला को तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने हटाया और अधिकारियों ने उसकी बात सुनी।
इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे के बीच मुख्यमंत्री सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री को घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़ी हर एक जानकारी देते नजर आए।
‘घायलों को बेहतर इलाज हमारी पहली प्राथमिकता’
ट्रॉमा सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा:
-
मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवा: सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता सभी घायलों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।ग्वालियर सांतऊ मंदिर हादसा: घायलों से मिलने पहुंचे CM मोहन यादव के काफिले के आगे लेटी महिला, मची अफरा-तफरी; CM बोले- ‘इलाज पहली प्राथमिकता’
-
एयर एंबुलेंस की सुविधा: यदि किसी भी घायल मरीज को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता पड़ती है, तो राज्य सरकार तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करेगी।
कठोरतम कार्रवाई का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और शुरुआती स्तर पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में अगर किसी की भी लापरवाही या चूक सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ इससे भी अधिक कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि शीतला माता मंदिर में सो रहे व मौजूद श्रद्धालुओं पर नो-एंट्री तोड़कर घुसे एक बेकाबू ट्रक ने कहर बरपाया था, जिसमें कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और दर्जनों घायल हैं।

