Site icon Yashbharat.com

Gwalior News: इमरती देवी करोड़पति, दो साल में अचल संपत्ति में 83 लाख का इजाफा

images 53

ग्वालियर Gwalior News । महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वर्ष 2018 की तुलना में इमरती देवी की चल संपत्ति घट गई और हाथ में नकदी भी कम रह गई, लेकिन अचल संपत्ति 1.37 करोड़ से बढ़कर 2.20 करोड़ पर पहुंच गई। मंत्री को रिवाल्वर का भी शौक है। डबरा, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व विधान सभा में भाजपा व कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। गुरुवार को नामांकन भरने का सातवां दिन था। 16 अक्टूबर को नामांकन भरने का आखिरी दिन है।

गत दिवस तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए थे। डबरा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी का नामांकन भरना शेष रह गया था। नामांकन करने से पहले उन्होंने डबरा में सभा की। अपनी ताकत दिखाई। साथ ही रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। इमरती देवी ने नामांकन के साथ जो शपथ पत्र पेश किया है, उसमें चल संपत्ति में कमी आई है, लेकिन अचल संपत्ति में इजाफा हुआ है। इमरती देवी करोड़पति हैं, लेकिन उनके पति पूरन सिंह लखपति हैं। वर्ष 2018 में इमरतीदेवी के हाथ में 7.37 लाख रुपये नकद थे, लेकिन दो साल में नकदी घटकर 2 लाख 52 हजार रुपये रह गई, लेकिन खाते में जमा राशि 2 लाख 28 हजार से बढ़कर 27 लाख 90 हजार हो गई। सोने में इजाफा नहीं हुआ।

Exit mobile version