धर्म

Gupt Navratri 2021: गुप्त नवरात्रि आज से, इस विशेष संयोग में करें पूजा

माघ मास के गुप्त नवरात्रि कल यानी 12 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। तंत्र और मंत्र की साधना और मनोकामना पूर्ति के लिए रखे जाने वाले इन नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में मां दु्गा की नौ शक्तियों और दसमहाविद्यायों की पूजा होती है। इस बार गुप्त नवरात्री 10 दिन चलेंगे। 21 फरवरी को गुप्त नवरात्रि का समापन होगा।

इस बार नवरात्रि पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। सर्वार्थसिद्धियो, त्रिुपष्कर अमृतसिद्धि और राजयोग रहेंगे। इन दस दिनों में एक तरफ मां की पूजा अर्चना विशेष फलदायी रहेगी, वहीं इन दिनों में इन शुभ योगों के कारण कोई भी मंगलकार्य शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा इन 10 दिनों में भवन, वाहन आदि की खरीददारी भी शुभ रहेगी।  अगर आप भी गुप्त नवरात्रि पर पूजा कर रहे हैं तो प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 59 मिनट तक होगी। इस दौरान माता के पूजा अर्चना विशेष फलदायी है।

नवरात्रि शुरू 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार
नवरात्रि समाप्त 21 फरवरी 2021 दिन रविवार
कलश स्थापना मुहूर्त- सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 59 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम