Site icon Yashbharat.com

Guna Bus Fire Hadsa: गुना में बस में आग से 13 यात्री जिंदा जले, 15 से अधिक घायल, सीएम डा. मोहन यादव हाल जानने पहुंचेंगे

mpbreaking15697524.jpeg

Guna Bus Fire Hadsa: गुना में बस में आग से 13 यात्री जिंदा जले, 15 से अधिक घायल, सीएम डा. मोहन यादव हाल जानने पहुंचेंगे गुना जिले में बुधवार रात एक सवारी बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। गुना से आरोन जा रही सिकरवार बस को बुधवार रात करीब 8.30 बजे डंपर ने टक्कर मारी। इसके बाद बस में आग लग गई, जिसमें लगभग 13 सवारियों के जिंदा जल गईं। 15 से अधिक गंभीर घायल हैं। मृतकों और घायलों के आंकड़े देर रात्रि पुष्टि होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने बताए। सीएम डा. मोहन यादव आज घायलों को हाल जानने के लिए गुना आ रहे हैं।

देर रात समूचा अमला घटनास्थल पर था और बस के मलबे को हटाकर अन्य यात्रियों को देखा जा रहा था। घटना जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर घूम घाटी पर हुई। मिलते ही कलेक्टर तरुण राठी व एसपी विजय खत्री घटनास्थल पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बस का फिटनेस 17 फरवरी 2022 को और बीमा 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि टीमें पड़ताल में जुटी हुई हैं। पूरी तरह से परीक्षण के बाद ही सामने आ पाएगा कि कितने लोग बस में सवार थे और कितने की जलने से मौत हुई है।

चार लाख की सहायता

सीएम डा. मोहन यादव ने जांच के आदेश देते हुए अधिकारियों से कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। मृतक के स्वजन को चार लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता के निर्देश भी दिए।

लपटों में घिरे यात्रियों को बचाने कोई पहुंच नहीं सका

 

बस में इतनी अधिक आग की लपटें निकल रहीं थीं कि कोई व्यक्ति बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने जा भी नहीं सका। जैसे ही बस में लपटें उठना शुरू हुईं वैसे ही यात्रियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। बस जिस मार्ग पर चल रही थी वह सुनसान इलाका था।

 

 

Exit mobile version