Thursday, May 28, 2026
Latest:
Latest

Guest Teacher Appointment: मध्‍य प्रदेश में सात हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति

भोपाल। Guest Teacher Appointment: मध्‍य प्रदेश में सात हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति
सरकारी हाई-हायर सेकंडरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूल शिक्षा विभाग करीब सात हजार अतिथि शिक्षकों को नियुक्त करेगा। लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्यों को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्कूल नहीं खुले। अगला शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, जिसे देखते हुए शिक्षकों के खाली पद भरे जा रहे हैं। हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों के करीब सात हजार पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए कहा गया है।

मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खाली पदों की रिपोर्ट तैयार करे और उन पदों को स्थानीय स्तर पर अतिथि शिक्षकों से भरें ताकि अगले शैक्षणिक सत्र में शुरू से ही प्रभावी तरीके से पढ़ाई शुरू कराई जा सके।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव