GTB अस्पताल से फरार हुआ कुख्यात अपराधी कुलदीप पुलिस एनकाउंटर में ढेर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सेल ने रोहिणी के सेक्टर 14 के तुलसी अपार्टमेंट के पास एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी कुलदीप उर्फ फज्जा को मार गिराया है।
पुलिस को खबर मिली थी कि कुलदीप यहां एक फ्लैट में दो दिनों से छुपा हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने मौके से कुलदीप के दो साथियों जोगिंदर और भूपेंद्र को हिरासत में लिया है। इन दोनों ने कुलदीप को छुपाने में मदद की।
Delhi: Kuldeep Fazza, an accused who fled away from GTB Hospital on March 25, was injured during an exchange of fire with Special Cell team, in a flat (in pic 1) in Sector 14, Rohini. He was rushed to Ambedkar Hospital (in pic 2) where he was declared dead. pic.twitter.com/i5eSGHAUDS
बता दें कि बीते गुरुवार को कुलदीप को दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन इलाज के लिए GTB अस्पताल लेकर आई थी। इसी दौरान कुलदीप अपने साथियों की मदद से पुलिस कस्टडी से भाग निकला।
भागते वक्त कुलदीप ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान कुलदीप तो फरार हो गया लेकिन उसका एक साथी मारा गया और एक पकड़ा लिया गया था।
इसके बाद से कुलदीप रोहिणी सेक्टर 14 के तुलसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छुपा हुआ था। सूचना मिलने पर जब पुलिस इसे पकड़ने गई तब इसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस द्वारा बचाव में चलाई गई गोली कुलदीप को लग गई। गंभीर हालत में पुलिस कुलदीप को अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसकी मौत हो गई थी।
आपको बता दें कि कुलदीप पर हत्या जैसे 70 से अधिक केस दर्ज थे। वो दिल्ली और हरियाणा से वांटेड था। दिल्ली पुलिस ने उस पर 2 लाख का इनाम रखा था। 2020 में दिल्ली पुलिस ने उस पर 2 लाख का इनाम रखा था। 2020 में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसकी फरारी के बाद दिल्ली पुलिस की सभी टीम को अलर्ट किया गया था।