नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की बैठक में रुपे कार्ड और भीम ऐप को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब जो भी रुपे कार्ड और भीम ऐप के जरिए भुगतान करेगा उसे उस प्रोडक्ट पर लगने वाले जीएसटी पर बीस फीसद का कैशबैक मिलेगा।
आज हुई काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर लग गई। कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार जो रुपे कार्ड और भीम ऐप के जरिए पेमेंट करेंगे। उन्हें जीएसटी पर ये छूट मिलेगी। यह छूट उन्हें कैशबैक के रूप में मिलेगी और इसकी राशि सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी। यह सुविधा उन लोगों को नहीं मिलेगी जो मास्टर या वीजा कार्ड के जरिये भुगतान करेंगे।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई जीएसटी काउंसिल के एक मंत्रिसमूह की बैठक में इस बाबत सिफारिश करने का निर्णय किया था। मोदी की अध्यक्षता वाले मंत्रिसमूह ने जो सिफारिशें जीएसटी काउंसिल को भेजी हैं उसमें “रुपे कार्ड” और “भीम ऐप” के जरिये डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को जीएसटी में छूट का लाभ मिलेगा। हालांकि यह छूट अधिकतम 100 रुपये होगी।
माना जा रहा है कि जीएसटी में छूट देने के इस प्रस्ताव पर अमल करने से सरकार के खजाने पर सालाना लगभग 1000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान है। इस राशि को केंद्र और राज्य मिलकर वहन करेंगे। वैसे सरकार को उम्मीद है कि डिजिटल लेनदेन बढ़ने से अर्थव्यवस्था में संगठित क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा जिससे अंततः राजस्व में वृद्धि होगी।
देश में लगभग 28 करोड़ रुपे कार्ड हैं, जिसमें से 24 करोड़ रुपे कार्ड प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाताधारकों के पास हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में उन किसानों के पास भी रुपे डेबिट कार्ड हैं, जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया है। इस तरह डिजिटल भुगतान में छूट का लाभ उन्हें भी मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मोदी की अध्यक्षता वाले इस मंत्रिसमूह ने डिजिटल भुगतान पर छूट के प्रस्ताव को एक साल तक टालने की सिफारिश की थी। हालांकि 21 जुलाई को हुई जीएसटी काउंसिल ने मंत्रिसमूह को पुनः इस मुद्दे पर विचार करने को कहा था। इसके बाद मंत्रिसमूह ने नई सिफारिश की।
-
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल -
ईरानी मुद्रा ‘रियाल’ में ऐतिहासिक गिरावट: 100 भारतीय रुपये की कीमत हुई 21 लाख रियाल, रोजमर्रा की वस्तुएं बेहद महंगी -
मध्य प्रदेश में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज: 5-डे वीक समेत विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे बैंककर्मी -
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन: दिल्ली में आज से ₹35 प्रति किलो मिलेगा प्याज, ‘कांदा एक्सप्रेस’ ला रही 450 टन की खेप -
अब LPG सिलेंडर के साथ घर आएगा राशन: BPCL शुरू करेगी ई-कॉमर्स डिलीवरी, Zepto और Blinkit को देगी टक्कर -
रक्षाबंधन पर भी खुला रहेगा शेयर बाजार: 28 अगस्त को NSE, BSE और MCX में सामान्य रूप से होगा कारोबार -
मेटा ला रहा बड़ा बदलाव: रात में बंद रहेंगे इंस्टाग्राम-फेसबुक, दिन में भी सिर्फ 2 घंटे ही चलेगा ऐप्स -
महंगाई पर करारा प्रहार: दिल्ली समेत 5 प्रमुख शहरों को मिलेगी ₹35 किलो प्याज, नासिक से 800 मीट्रिक टन प्याज लेकर निकली ‘कांदा एक्सप्रेस’ -
घर खड़ी रही कार, फिर भी कट गया टोल: MPRDC के ‘जादुई’ फास्टैग सिस्टम से उड़ गए ₹88 -
शक्कर के बाद अब गुड़ के दामों में उछाल: त्योहारी सीजन से पहले बढ़ा महंगाई का बोझ -
नेस्ले-कोका कोला का विदेश में अलग, भारत में अलग नियम? FSSAI के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जानिए पैकेट पर ‘रेड अलर्ट’ से क्यों पीछे हटा रेगुलेटर -
अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट का फूड लाइसेंस सस्पेंड: कर्नाटक में जहरीले ‘धतूरे’ की ऑनलाइन बिक्री पर सरकार का बड़ा एक्शन -
‘आशीर्वाद आटा’ का लाइसेंस रद्द नहीं कर सकेगा FSSAI: पैकेजिंग विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख -
Sugar Stocks Crash: सरकार के बड़े फैसले से चीनी कंपनियों के शेयर धराशायी, 3.5% तक टूटे स्टॉक्स; जानें क्या है वजह -
UPI के 10 साल: ट्रांजैक्शन में 13,000 गुना का उछाल, पीएम मोदी ने कहा-हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण -
IDBI Bank Share Price: सरकार व LIC बेचेंगी हिस्सा- फेयरफैक्स से $5 अरब की बड़ी डील की खबर पर शेयर 10% से ज्यादा उछला -
PPF Scheme: बिना किसी जोखिम के बनेगा 32.55 लाख का बड़ा फंड, जानिए 7.1% ब्याज पर हर महीने कितना करना होगा निवेश -
Market Special: रील, ‘फिन-फ्लुएंसर्स’ और F&O का लालच, F&O बाजार में Gen-Z को लगा बड़ा झटका; SEBI रिपोर्ट के डरावने आंकड़े -
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं के आटे और मैदे के निर्यात से हटाई पाबंदी; विदेश भेज सकेंगे सूजी-आटा
