Site icon Yashbharat.com

GST Council मे 18% तक घट सकता है GST: कार‑बाइक खरीदने वालों को दिवाली तोहफा!

gst 1559120511

GST Council मे 18% तक घट सकता है GST: कार‑बाइक खरीदने वालों को दिवाली तोहफा!। दिल्ली में आज 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक होगी। ऑटोमोबाइल उद्योग छोटे वाहनों और दोपहिया पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% करने की उम्मीद कर रहा है। अगर फैसला होता है तो मारुति, हुंडई, टाटा और हीरो, होंडा जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा और ग्राहकों को राहत मिलेगी।

दवाओं का अवैध कारोबार महंगा पड़ा: शिवा ट्रेडिंग कंपनी मालिक को 3 साल कैद, 1 लाख रुपये जुर्माना

GST Council मे 18% तक घट सकता है GST: कार‑बाइक खरीदने वालों को दिवाली तोहफा!

इस बैठक पर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि लंबे समय से छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों पर लगने वाले टैक्स में कमी की मांग की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑटो सेक्टर के लिए जीएसटी सुधारों का संकेत दिया था, जिसके बाद अब उद्योग जगत को राहत की उम्मीद और बढ़ गई है।

छोटे वाहनों पर 28% से घटकर 18% टैक्स की मांग

वर्तमान में छोटे वाहन (सब-4 मीटर) जैसे मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई एक्सटर, टाटा टियागो और ऑल्टो K10 पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। इंडस्ट्री की मांग है कि इसे 10 प्रतिशत घटाकर 18 प्रतिशत किया जाए। इसी तरह, कम्यूटर, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर भी टैक्स कम करने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कदम ग्राहकों के लिए छोटे वाहनों और दोपहिया को अधिक किफायती बना सकता है। GST Council मे 18% तक घट सकता है GST: कार‑बाइक खरीदने वालों को दिवाली तोहफा!

Exit mobile version