Site icon Yashbharat.com

GST के खिलाफ आज व्यापार बंद को सागर जिला कांग्रेस ने दिया समर्थन

money-lock

money-lock

सागर/ जीएसटी GST विसंगतियों तथा ई कामर्स के खिलाफ 26 फ़रवरी के व्यापार बंद को शहर – जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना पूरा समर्थन दिया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने इस सम्बन्ध में सभी कांग्रेसजनों से सहयोग देने का आव्हान किया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने 26 फ़रवरी के व्यापार बंद को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी के माध्यम से छोटे और मझोले व्यापारियों का लगातार आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी की आड़ में भाजपा की सरकार व्यापारियों को प्रताड़ित कर उनके सुगमता पूर्वक व्यापार और व्यवसाय में बाधाएं खड़ी कर रही है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं संभागीय प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जिस तरह से जीएसटी की दोषपूर्ण व्यवस्था को को लागू किया है उससे संपूर्ण व्यापार जगत प्रभावित है और वह अपना व्यापार करने के बजाए जीएसटी की विसंगतियों को सुलझाने में ही उलझा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के मामले में कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के साथ है और सरकार को इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए।

विभिन्न व्यापारिक यूनियन के आह्वान पर किए जा रहे व्यापार बंद को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ ही पूर्व उपमहापौर संतोष पांडे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पुरषोत्तम मुन्ना चौबे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक प्रभु दयाल बिल्थरिया जितेंद्र सिंह चावला सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला राजपूत एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ खटीक ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित फिरदोष कुरेशी चक्रेश सिंघई पप्पू गुप्ता प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया दीनदयाल तिवारी सेवादल प्रदेश संयोजक विजय साहू किरण मिश्रा भैयन पटेल शौकत अली अतुल नेमा अंकित जैन लीलाधर सूर्यवंशी हनीफ ठेकेदार ताहिर खान साजिद खान रशीद राईन रोशनी वसीम खान आदिल राइन प्रदीप पांडे रजनीश ठाकुर बबला आठया कुंजीलाल लड़िया रोहित मांडले जमीर गब्बर पठान वहीद सौदागर सुनील पावा अनिल दक्ष शुभम उपाध्याय श्रीदास रैकवार चक्रेश रोहित रितेश रोहित अलीम खान तज्जू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने अपना समर्थन देते हुए बंद को सफल बनाने की अपील की है।

Exit mobile version